नई दिल्ली (School Holiday 13 November 2026). सुबह उठते ही सबसे पहला सवाल होता है कि आज स्कूल जाना है या नहीं? अगर आप भी शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को स्कूल खुलने या बंद रहने को लेकर कन्फ्यूज हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. देशभर में 13 नवंबर को कोई राष्ट्रीय छुट्टी नहीं है. लेकिन विभिन्न राज्यों में अलग-अलग वजहों से स्कूल बंद हैं. कहीं जहरीली हवा ने बच्चों को घरों में कैद कर दिया है तो कहीं छठ पूजा और मिड-टर्म ब्रेक की वजह से स्कूलों में छुट्टी है.
दिल्ली-NCR: प्रदूषण की मार, हाइब्रिड मोड में चलेगी क्लास
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 13 नवंबर को स्कूल बंद नहीं किए गए हैं. लेकिन छोटे बच्चों को बड़ी राहत दी गई है. हवा की क्वॉलिटी बेहद खराब होने और GRAP स्टेज 3 लागू रहने के कारण प्रशासन ने कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए ‘हाइब्रिड मोड’ लागू किया है. इसका मतलब है कि पेरेंट्स अपनी सुविधा के हिसाब से तय कर सकते हैं कि बच्चा स्कूल जाएगा या घर से ही ऑनलाइन क्लास लेगा. सीनियर क्लासेस सामान्य रूप से चलेंगी. आउटडोर स्पोर्ट्स और मॉर्निंग असेंबली बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
राजस्थान और मेघालय: यहां स्कूलों में रहेगा सन्नाटा
यूपी, बिहार और बंगाल: सामान्य रूप से खुलेंगे स्कूल
मौसम और प्रदूषण का मिजाज हर घंटे बदल रहा है. इसलिए जिला प्रशासन कभी भी नया आदेश जारी कर सकता है. सुबह बच्चों को तैयार करने से पहले स्कूल का WhatsApp ग्रुप या पेरेंट पोर्टल चेक कर लें.
