Children's Day: बाल दिवस पर बच्चों को घुमाएं दिल्ली के ये 5 म्यूजियम, मनोरंजन के साथ सीखेंगे इतिहास और कला की बातें

होमताजा खबरDelhi

बाल दिवस पर बच्चों को घुमाएं दिल्ली के ये म्यूजियम, मनोरंजन के साथ मिलेगी सीख

Last Updated:

Delhi 5 Places To Visit On Children’s Day: बाल दिवस पर इस बार बच्चों को दिल्ली की इन जगहों पर ले जा सकते हैं. यहां मनोरंजन के साथ इतिहास और संस्कृति की सीख भी मिलेगी. वे न केवल इस खास दिन को इंजॉय करेंगे बल्कि बहुत कुछ जानेंगे भी.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली. बच्चों के लिए चिल्ड्रेंस डे यानी बाल दिवस खास होता है. इस दिन ज्यादातर माता-पिता बच्चों के साथ बाहर घूमने या उनके लिए कुछ खास प्लान करते हैं. लेकिन इस बार आप बच्चों को मॉल या गेमिंग जोन के बजाय दिल्ली के कुछ ऐसे म्यूजियम में ले जा सकते हैं, जहां उन्हें मनोरंजन के साथ बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा. यहां खूबसूरत पेंटिंग्स, ऐतिहासिक तस्वीरों और देश की महान हस्तियों से जुड़ी यादों के जरिए बच्चे भारत के इतिहास और संस्कृति को करीब से जान पाएंगे.

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट
अगर बच्चों को पेंटिंग्स और कला की दुनिया से परिचित कराना चाहते हैं, तो इंडिया गेट के पास स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट एक अच्छा ऑप्शन है. यहां देश के कई बड़े कलाकारों की पेंटिंग्स, मूर्तियां और दूसरी कलाकृतियां देखने को मिलती हैं. इस म्यूजियम में 18वीं सदी से लेकर आधुनिक समय तक की कला का संग्रह मौजूद है. बच्चे यहां अलग-अलग तरह की पेंटिंग्स देखकर कला की बारीकियों को समझ सकते हैं.

नेशनल म्यूजियम
जनपथ स्थित नेशनल म्यूजियम में बच्चों को भारत के इतिहास और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. यहां पुराने समय की मूर्तियां, सिक्के, आभूषण और कई तरह की ऐतिहासिक चीजें रखी गई हैं. इसके अलावा यहां भारतीय मिनिएचर पेंटिंग्स का भी बड़ा संग्रह है. बच्चों के लिए यह जगह किताबों में पढ़े इतिहास को करीब से देखने का अच्छा मौका है.

नेशनल गांधी म्यूजियम
अगर आप बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों के बारे में बताना चाहते हैं, तो उन्हें राजघाट के पास स्थित नेशनल गांधी म्यूजियम ले जा सकते हैं. यहां गांधी जी के जीवन से जुड़ी तस्वीरें, दस्तावेज, निजी सामान और कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलती हैं. यहां बच्चे जान सकते हैं कि गांधी जी ने देश की आजादी के लिए किस तरह संघर्ष किया और सत्य व अहिंसा को अपने जीवन का हिस्सा बनाया.

गांधी स्मृति
दिल्ली के तीस जनवरी मार्ग पर स्थित गांधी स्मृति भी बच्चों को जरूर दिखाने वाली जगहों में शामिल है. यह वही स्थान है, जहां महात्मा गांधी ने अपने जीवन के आखिरी 144 दिन बिताए थे. यहां उनका कमरा, प्रार्थना स्थल, तस्वीरें, पेंटिंग्स और उनसे जुड़ी कई यादें सुरक्षित रखी गई हैं. बच्चों को यहां गांधी जी के जीवन के आखिरी दिनों और उनके विचारों को समझने का मौका मिलेगा.

प्रधानमंत्री संग्रहालय
तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय भी बच्चों के लिए एक खास जगह है. यहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन, उनके राजनीतिक सफर और देश के विकास में उनके योगदान को दिखाया गया है. तस्वीरों, पुराने दस्तावेजों, निजी सामान और डिजिटल डिस्प्ले के जरिए बच्चे आजादी के बाद भारत की यात्रा को समझ सकते हैं. यहां मौजूद इंटरैक्टिव गतिविधियां भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *