दिल्ली में हवा की हालत गंभीर, 402 AQI में सांस लेना हुआ मुश्किल, NCR में स्मॉग के साथ फॉग के डबल अटैक से बढ़ा संकट

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में हवा गंभीर, AQI 402 पहुंचा, स्मॉग-फॉग के डबल अटैक से बढ़ा संकट

Last Updated:

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, जहां AQI 402 दर्ज किया गया है. स्मॉग और फॉग के चलते लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है. राजधानी के कई इलाके ऐसे हैं जहां हवा की गुणवत्‍ता का स्‍तर 500 तक पहुंच गया है और यहां घुटन बढ़ गई है.

दिल्ली-NCR में हवा की हालत गंभीर, 402 AQI में सांस लेना हुआ मुश्किल, आज स्मॉग के साथ फॉग का डबल अटैक.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 13 नवंबर 2026 को दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है.राजधानी के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर औसत AQI 350-387 के आसपास है. सुबह के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि अधिकांश जगहों पर एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया है. चांदनी चौक, IIT दिल्ली, NSIT द्वारका, DTU और कुछ अन्य स्टेशनों पर AQI 400-500 तक पहुंच गया है.

वैसे तो नवंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर में काफी ऊंचा बना हुआ है लेकिन दिवाली के बाद एक्यूआई खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. आज दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद,गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई शहरों में ठंड की वजह से कोहरा भी देखा गया है. इससे सुबह 6 बजे के आसपास कुछ जगहों पर विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई. हालांकि सबसे ज्यादा हालत दिल्ली की करीब आधा दर्जन जगहों की खराब है.
दिल्ली-NCR में हवा की हालत गंभीर, 402 AQI में सांस लेना हुआ मुश्किल, आज स्मॉग के साथ फॉग का डबल अटैक.

ये हैं दिल्ली के सभी AQI मॉनिटरिंग स्टेशन

  1. आईआईटी दिल्ली 487
  2. चांदनी चौक 476
  3. नॉर्थ कैंपस, डीयू 476
  4. पूसा (आईआईटीएम) 468
  5. एनएसयूटी जाफरपुर 461
  6. पंजाबी बाग 456
  7. सीआरआरआई मथुरा रोड 455
  8. बुराड़ी क्रॉसिंग 453
  9. आईटीओ 453
  10. जे एन यू 451
  11. राष्ट्रमंडल खेल परिसर 450
  12. एनआईएच नरेला 446
  13. डीटीयू 444
  14. तालकटोरा गार्डन 436
  15. अय्या नगर 433
  16. मुंडका 433
  17. वसुन्धरा एन्क्लेव 429
  18. छावला 427
  19. जहांगीरपुरी 427
  20. वजीरपुर 425
  21. विवेक विहार 424
  22. सिरीफोर्ट 418
  23. आनंद विहार 417
  24. बवाना 411
  25. रोहिणी 411
  26. सोनिया विहार 409
  27. अशोक विहार 403
  28. बदरपुर 401
  29. डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 402
  30. आईजीआई एयरपोर्ट (T3) 402
  31. इहबास, दिलशाद गार्डन 401
  32. टिकरी कलां 400
  33. बुराड़ी 399
  34. ओखला फेज-2 399
  35. इग्नू, मैदान गढ़ी 394
  36. आर के पुरम 391
  37. श्री अरबिंदो मार्ग 388
  38. अलीपुर 384
  39. पटपड़गंज 383
  40. शादीपुर 383
  41. मंदिर मार्ग 377
  42. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 374
  43. झारोदा कलां 371
  44. द्वारका सेक्टर-8 369
  45. नरेला 369
  46. नजफगढ़ 366
  47. मैदान गढ़ी 365
  48. मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 363
  49. घोगा 362
  50. नांगलोई 362
  51. पूसा (DPCC) 361
  52. उत्तम नगर 361
  53. घुम्मनहेड़ा 355
  54. लोधी रोड 341
  55. कराला 339
  56. आईएमडी लोधी रोड 331
  57. छावनी क्षेत्र 161

क्या करें लोग

स्मॉग और फॉग के इस डबल अटैक से बचने के लिए एक्सपर्ट कई सलाहें दे रहे हैं. बाहर निकलने से बचें. बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर जाएं. बाहर जाते समय N95 मास्क पहनें, घर के अंदर एयर प्यूरीफायर चलाएं. बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *