Last Updated:
Bollywood Latest News Live: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज दो दिनों में भारत में 242 करोड़ का कलेक्शन कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लि…और पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन गई धुरंधर 2 फिल्म.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी ताकत बनकर उभरी है, जिसे रोकना नामुमकिन लग रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन भी अपनी जबरदस्त रफ्तार बरकरार रखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 97 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब तक फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 286 करोड़ और नेट कलेक्शन 242 करोड़ तक जा पहुंचा है.
