क्या हमलावरों को पहले से जानते थे सलीम वास्तिक? क्या अब भी डर लगता है उनको, भारतीय मुसलमानों पर क्या बोले

Last Updated:

न्यूज18 इंडिया से बातचीत करते हुए यूट्यूबर सलीम वास्तिक ने हमलावरों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर मेरे साथ था. इसलिए मैं बच गया. उनके साथ ईश्वर नहीं था, इसलिए वह मारे गए.

सलीम वास्तविक ठीक होने के बाद अस्पताल से लौटे घर.

गाजियाबादः कट्टरपंथियों के जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे यूट्यूबर सलीम वास्तिक ने घटना के बारे में बातचीत की. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस हमले से डरते नहीं हैं और ना ही उनको कोई फर्क पड़ता है. न्यूज18 इंडिया से बात करते हुए सलीम वास्तिक ने कहा, ‘मैं डरता नहीं किसी से भी. कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर ईश्वर है तो वह मेरे भी साथ है. योगी जी ने जो काम किया न्याय संगत किया. गाजियाबाद के लोनी में सलीम वास्तिक ने न्यूज़ 18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए बताया कि ये एक तरह का गंदा हमला था.

‘मैं नहीं चाहता की भारता का मुसलमान वैसा…’
सलीम वास्तिक ने कहा, ‘मुसलमान ऐसा है नहीं. मुसलमान को कुछ लोग गाइड करके ऐसा करवाते हैं. हमारे भारत के मुसलमान अच्छे हैं. लेकिन कुछ बाहरी संगठन है, जो कुछ बच्चों को गाइड करके आतंक की तरफ बढ़ते हैं. इसलिए इनके खिलाफ मैं काम करता हूं. भारत का मुसलमान स्कूलों में जाए. अच्छी शिक्षा ले. पदवी भी हासिल करें. अपनी इज्जत हिंदुस्तान के अंदर बने यह मेरी इच्छा है. मैं यह नहीं चाहता कि भारत का मुसलमान वैसा हो.

‘मैं भारत के मुसलमानों को ऐसा बना दूं कि…’
वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने हमलावरों को कभी पहले देखा था तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने कभी उन्हें देखा नहीं था, सुना नहीं था. हम इन लोगों के खिलाफ बोलते हैं. इकट्ठा कर रहे हैं, धर्म के नाम पर बच्चों को बरगला रहे हैं. उनके खिलाफ हम बोलते थे. उन लोगों ने हमला करवाया. अच्छे लोगों ने नहीं किया, उनकी वजह से सारे अच्छे मुसलमान बदनाम हो रहे हैं. मैं चाहता हूं कि भारत के मुसलमान को ऐसा बना दूं कि उन्हें देखकर हर कोई कहे कि यह है मुसलमान. बस इसी तरह के मारकाट ,कत्लेआम , जिहाद जैसी सोच रखने वालों के खिलाफ मैं खिलाफ बोलता हूं तो वही मेरे दुश्मन बन गए.

‘आधा विश्व मेरे लिए रोया था’
सलीम वास्तिक ने कहा, ‘मैं डरता नहीं किसी से भी. कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर ईश्वर है तो वह मेरे भी साथ है. उनके साथ नहीं था, वह मर गए मैं जिंदा बैठा हूं. इतना बड़ा हमला होने के बाद भी मैं ठीक हूं. आधा विश्व मेरे लिए रोया है. आज भी विश्व में कई लोग मुझे रो-रो कर बधाई देते हैं. बड़ी पदवी वाले लोग, अमेरिका का राजदूत, उसने मुझे रो कर बोला कि मैं आपकी वीडियो देखा था मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ.’

‘ऐसे कंजरों से कोई दिक्कत नहीं’
सलीम वास्तिक ने कहा, ‘ऐसे कंजरों से मुझे कोई दिक्कत नहीं. क्योंकि यह जितने कंजर लोग हैं, अब आ जाओ मेरे पास. देखो कैसे चिथड़े उड़ते हैं. योगी जी ने बहुत बेहतरीन काम किया. न्याय संगत काम किया. संविधान के तहत किया और करेक्ट टाइम पर किया है. मुझे ट्रीटमेंट भी योगी जी की सरकार, जो भारत की यूपी पुलिस है, जो किसी की पुलिस है उन्होंने किया. मैं उन्हीं की वजह से जिंदा हूं. वह लोग मुझे वर्दी में ही लेकर गए.’

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *