Last Updated:
Ashok Mittal ED Raid: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. अशोक मित्तल हाल ही में चर्चा में आए थे, जब पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था.
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के गुरुग्राम समेत करीब 8 से 9 ठिकानों पर यह रेड चल रही है. इसमें अशोक मित्तल के अलावा उनके बेटे से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं. ईडी ने अशोक मित्तल के जालंधर स्थित आवास पर भी रेड मारी है, जहां वह खुद भी मौजूद हैं.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है. हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्रों का कहना है कि ED की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फंड फ्लो और संभावित अनियमितताओं का पता लगाया जा सके.
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था.
भगवंत मान का बीजेपी पर हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया. मान ने लिखा कि भाजपा पंजाब चुनाव की तैयारी में जुट गई है और यह कार्रवाई उसी का हिस्सा है. उन्होंने लिखा, ‘हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहें.’
भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..
हम भो पत्ते नहीं
जो शाख से टूट कर
गिर जाएँगे
आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें
