सिर्फ दर्शन नहीं, अब मस्ती भी! राम की पैड़ी बन गई लोगों की फेवरेट जगह, देखिए खूबसूरत नजारा

Last Updated:

भीषण गर्मी से परेशान लोग अब अयोध्या की राम की पैड़ी का रुख कर रहे हैं. यहां सरयू के ठंडे पानी और झरनों के बीच न सिर्फ आस्था जुड़ी है, बल्कि सुकून और राहत का एहसास भी मिल रहा है.

तपती गर्मी के बीच अयोध्या में एक ऐसा स्थल सामने आया है, जो श्रद्धालुओं के लिए राहत और सुकून का बड़ा केंद्र बन गया है. रामनगरी का प्रसिद्ध स्थल राम की पैड़ी अब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में भी उभरकर सामने आ रहा है.

यहां बहती सरयू नदी की अविरल जलधारा और कृत्रिम झरनों का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को न सिर्फ गर्मी से राहत दे रहा है, बल्कि उन्हें अपनी ओर आकर्षित भी कर रहा है. हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचकर सुकून महसूस कर रहे हैं और आस्था के साथ भाव-विभोर भी नजर आ रहे हैं.

हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम की पैड़ी पहुंच रहे हैं, जहां एक ओर वे भगवान श्रीराम की नगरी में दर्शन-पूजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरयू के ठंडे पानी में स्नान कर भीषण गर्मी से राहत भी पा रहे हैं. खास बात यह है कि यहां बनाए गए झरनों के नीचे स्नान करना लोगों को किसी प्राकृतिक वॉटरफॉल जैसा अनुभव दे रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

श्रद्धालुओं का कहना है कि भीषण गर्मी में जब बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, तब राम की पैड़ी पर आकर सरयू के जल में स्नान करने से न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि मन को भी शांति मिलती है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पानी में मस्ती करते नजर आते हैं, जिससे यह स्थान अब एक तरह से पिकनिक स्पॉट में बदलता जा रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में तापमान लगातार बढ़ा है, जिससे शहर में गर्मी का असर और तेज हो गया है. ऐसे में राम की पैड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है. खासकर शाम के समय यहां का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है, जब रोशनी के बीच बहता पानी और झरनों का दृश्य बेहद अद्भुत दिखाई देता है.

प्रशासन भी यहां आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बनाए रखने में जुटा हुआ है. साफ-सफाई, सुरक्षा और जल प्रवाह को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राम मंदिर में श्रद्धालुओं को जहां ओआरएस का घोल दिया जा रहा है, वहीं पूरे शहर में सरयू जल का छिड़काव भी किया जा रहा है, जिससे राम भक्तों को गर्मी से राहत मिल सके.

ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. भीषण गर्मी के इस दौर में अयोध्या की राम की पैड़ी आस्था के साथ-साथ सुकून और आनंद का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है, जहां लोग गर्मी से राहत पाने के साथ एक यादगार अनुभव भी लेकर लौट रहे हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *