दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, फिर मोबाइल चार्जर केबल से घोंटा गला, मौत

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली: पॉश इलाके में IRS अफसर की बेटी का पहले क‍िया रेप और फिर मर्डर

Last Updated:

Delhi Crime: देश की राजधानी होने के नाते दिल्‍ली को काफी सुरक्षित माना जाता है. खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हर स्‍तर पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. इन दावों पर एक बार फिर से बड़ा प्रश्‍नचिह्न लग गया है. दिल्‍ली के पॉश कैलाश हिल्‍स इलाके में एक सीनियर IRS ऑफिसर की बेटी के साथ पहले रेप किया गया और फिर उनकी निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी गई.

दिल्‍ली के पॉश कैलाश हिल्‍स इलाके में एक IRS अधिकारी की बेटी की रेप कर हत्‍या कर दी गई.

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्‍ली के पॉश इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 22-23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक युवती एक वरिष्ठ आयकर (IRS) अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई गई है. आरोपी ने कथित तौर पर घर में घुसकर इस जघन्‍य कांड को अंजाम दिया है.

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार 22 अप्रैल 2026 सुबह की है जब युवती के माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे. इसी दौरान घर में अकेली मौजूद युवती पर घर में घुसकर हमला किया गया. परिवार के लौटने पर वह घर के अंदर खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली. युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

USB केबल से घोंटा गला

पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती के गले पर मोबाइल चार्जर के यूएसबी केबल से बने दबाव के निशान हैं. ऐसे में संदेह है कि युवती की मोबाइल चार्जर केबल से गला घोंटकर हत्‍या कर दी. इसके अलावा पीड़िता के सिर पर गहरे चोट के निशान भी पाए गए हैं और चेहरे पर भी कई जगह गंभीर चोटें हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमले के दौरान युवती के साथ हिंसक संघर्ष भी हुआ होगा. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 9 बजे इस घटना की सूचना मिली, जो परिजनों की ओर से दी गई थी.

पुराने नौकर पर संदेह

पीड़ित परिवार ने अपने पुराने नौकर राकेश मीणा पर हत्या का शक जताया है. पुलिस के मुताबिक, राकेश को करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. युवती के परिजनों का आरोप है कि वह वारदात वाली सुबह घर पहुंचा और बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया.

युवती से जबरदस्‍ती, फिर हत्‍या और चोरी

आरोप है कि आरोपी ने पहले युवती के साथ जबरदस्ती की, फिर घर में चोरी की और बाद में उसकी हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना के पूरे सच का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल इस जघन्य हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *