Last Updated:
स्विस प्लेन में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे. सभी चार बच्चों समेत पूरे यात्री इस खौफनाक घटना में पूरी तरह सुरक्षित हैं. स्विट्जरलैंड के तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम दिल्ली आएगी. यह टीम विमान की कड़ी जांच करेगी और उसके बाद ही कोई आगे का एक्शन होगा. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘ऐसी स्थिति सभी के लिए बहुत तनावपूर्ण होती है’. एयरलाइन सभी यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम कर रही है.
टेकऑफ करते ही स्विस प्लेन के इंजन में आई समस्या.
नई दिल्ली. दिल्ली हवाई अड्डे से ज्यूरिख जाने के लिए निर्धारित ‘स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन’ के एक विमान को उड़ान भरने के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया, जिसके बाद पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर रनवे पर ही यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा. सूत्रों ने यह जानकारी दी. एक सूत्र ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि विमानन कंपनी का कहना है कि छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है. यात्रियों को चोट कैसे लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
पंजीकरण संख्या एचबी-जेएचके वाले ए330-300 विमान में संचालित एलएक्स147 उड़ान को रात करीब एक बजे रवाना होना था, जिसमें चार शिशु समेत 232 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे. सूत्रों के अनुसार, विमान के मुख्य पहिये की बाईं ओर से धुआं उठता देखा गया. शुरुआत में ‘लैंडिंग गियर’ से धुआं निकलने की जानकारी सामने आई थी. दिल्ली हवाई अड्डा का संचालन संभालने वाली कंपनी ‘डीआईएएल’ ने कहा कि इस घटना से हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित नहीं हुआ.
प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय समयानुसार शनिवार रात एक बजे के आसपास उड़ान भरने के दौरान इंजन में समस्या आई. चालक दल ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया और स्थिति का आकलन करने के बाद एहतियातन विमान खाली कराने का निर्णय लिया.” उन्होंने बताया कि छह यात्री चिकित्सीय देखभाल में हैं, जबकि चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. सूत्रों ने बताया कि निकासी के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं.
#WATCH | Delhi: Around 2 am today, the takeoff of Swiss Air Flight LX147 (Delhi-Zurich) was aborted after smoke was observed from the left-side wheel. An Emergency was declared by the crew. There were a total of 232 passengers on board. 4 passengers sustained minor injuries… pic.twitter.com/lRun2saCSY
