Delhi-NCR Weather: दिल्‍ली-एनसीआर में 40-60 KMPH की रफ्तार से हवा, फिर झमाझम बारिश, सच हुई IMD की भविष्‍यवाणी

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली-एनसीआर में 40-60 KMPH की रफ्तार वाली तूफानी हवा, फिर झमाझम बारिश

Last Updated:

Delhi-NCR Weather: मौसम विज्ञानियों ने दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई थी. IMD ने अपने पूर्वानुमान में तेज तूफानी हवा के साथ बारिश होने की बात कही थी. मौसम विभाग की यह भविष्‍यवाणी बुधवार 29 अप्रैल 2026 की सुबह सच साबित हुई. सुबह पौने पांच बजे के आसपास देश की राजधानी का मौसम बदलने लगा. पहले धूल भरी आंधी चली और उसके बाद दिल्‍ली के साथ ही आसपास के इलाकों में बारिश होने लगी.

दिल्‍ली-एनसीआर में बुधवार यानी 29 अप्रैल 2026 की सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई. (फाइल फोटो/Reuters)

Delhi-NCR Weather: भीषण गर्मी से झुलस रही देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने खास पूर्वानुमान जारी किया था. बुधवार 29 अप्रैल 2026 की अहले सुबह IMD की भविष्‍यवाणी सच साब‍ित हो गई. अचानक से मौसम का तेवर बदल गया. 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं और दिल्‍ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे शहरों में बारिश होने लगी. मौसम के तेवर में बदलाव से भीषण गर्मी से रहात मिलने की उम्‍मीद है. बता दें कि दिल्‍ली-एनसीआर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया है. कुछ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अब बारिश होने से तपिश से राहत मिलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी. मौसम विज्ञानियों की यह बात बुधवार सुबह को सच साबित हो गई. दिल्‍ली के साथ ही आसपास के इलाकों में मौसम का तेवर अचानक से बदल गया. पहले धूल भरी आंधी चली और उसके तुरंत बाद बारिश होने लगी. कई इलाकों में तेज बौछार रिकॉर्ड की गई तो कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई. मौसम में बदलाव की वजह से दिल्‍लीवालों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. दिल्‍ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान लगातार ऊपर की तरफ जा रहा है. अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में फर्क कम होने की वजह से लोगों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *