Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वालों के लिए गुड न्यूज, इस दिन से होने वाली है बुकिंग!

Last Updated:

Good News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा. अगर आप मुंबई जाना चाहते हैं तो बस कुछ दिन का इंतजार और करना है… फिर आपकी बुकिंग जेवर एयरपोर्ट पर ही होने लगेगी.

जेवर एयरपोर्ट.

Noida International Airport/ Jewar Aiprort: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एनसीआर के लोगों को बहुत फायदा होने वाला है. हर कोई बस इस एयरपोर्ट के पूरी तरह से चालू होने का इंतजार कर रहा है. आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. लंबे समय से जिस एयरपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था, वह अब जल्द ही यात्रियों के लिए खुलने वाला है. दरअसल, अब कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. यानी की शुरुआती योजना के तहत यहां से पहली उड़ान मुंबई के लिए शुरू की जा सकती है. इससे नोएडा और देश की आर्थिक राजधानी के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा से मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी है. सूत्रों के मुताबिक, इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान के संचालन के लिए इंडिगो एयरलाइन को चुना गया है. संभावना जताई जा रही है कि 10 मई से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. गौरतलब है, एयरपोर्ट प्रशासन ने 15 जून से नियमित उड़ान संचालन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य को समय पर हासिल करने के लिए एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू कर दिए गए हैं.

  • इन ट्रायल्स के माध्यम से सभी तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है.
  • ताकि वास्तविक संचालन के समय किसी भी तरह की दिक्कत न आए.
  • यात्रियों के आगमन से पहले हर सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है.
  • एयरपोर्ट पर तैनात स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
  • एयरपोर्ट से जुड़े वेंडर्स और उनके कर्मचारियों को भी एंट्री पास जारी किए जा रहे हैं.
  • प्रशासन का उद्देश्य है कि एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले हर छोटी-बड़ी प्रक्रिया को परखा और सुधार लिया जाए.

मुंबई के अलावा अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता जैसे शहर शामिल हैं. इसके लिए अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस भी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. अधिकारियों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *