Last Updated:
Water Bottle Cleaning Tips: साफ पानी पीना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है बोतल का साफ होना. एक स्टडी में औसतन एक पानी की बोतल में टॉयलेट सीट की तुलना में लगभग 40 हजार गुना ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं. वॉटर बॉटल को कितने दिन में धोना जरूरी है और सफाई का सही तरीका यहां आप इस लेख में जान सकते हैं.
आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस, जिम या बाहर जाते समय अपने साथ रीयूजेबल पानी की बोतल रखते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखने का आसान और अच्छा तरीका है. लेकिन अगर इस बोतल की नियमित सफाई न की जाए, तो यह बैक्टीरिया और फंगस का घर बन सकती है. बोतल के अंदर का हिस्सा अक्सर नम और बंद रहता है, जो कीटाणुओं के बढ़ने के लिए बिल्कुल सही जगह बन जाता है.
पानी की बोतल को कितनी बार धोना चाहिए?
अगर आपकी बोतल से बदबू आने लगे या अंदर चिपचिपापन दिखाई दे, तो समझ जाइए कि उसे तुरंत साफ करने की जरूरत है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप रोज बोतल का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे हर दिन धोना चाहिए. साथ ही हफ्ते में एक बार अच्छी तरह गहराई से सफाई करना जरूरी है. अगर आप बीमार हैं या बोतल जिम, बाहर या गर्म जगह पर रखी रही हो, तो उसे और ज्यादा सावधानी से साफ करना चाहिए.
कैसे करें वॉटर बॉटल की डीप क्लीनिंग
सिरके से कैसे करें सफाई
अगर आप नेचुरल तरीके से बोतल साफ करना चाहते हैं, तो सिरका एक अच्छा विकल्प हो सकता है. सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है.सबसे पहले बोतल में आधा हिस्सा सिरके से भरें और बाकी में ठंडा पानी डाल दें. इस मिश्रण को पूरी रात बोतल में रहने दें. अगले दिन बोतल को अच्छी तरह धो लें और साफ कपड़े या पेपर टॉवल से सुखा लें. अगर बोतल डिशवॉशर में धोने लायक हो, तो उसे मशीन में भी साफ किया जा सकता है.
रीयूजेबल स्ट्रॉ की सफाई भी जरूरी
अगर आप स्ट्रॉ वाली बोतल इस्तेमाल करते हैं, तो स्ट्रॉ को साफ करना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए गुनगुने पानी और बर्तन धोने वाले लिक्विड का इस्तेमाल करें. स्ट्रॉ क्लीनर की मदद से अंदर जमा गंदगी को अच्छी तरह साफ करें. बाद में गर्म पानी से धो लें.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
