Report: रोहित राजावत: प्रदेश सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में गाजियाबाद जिला प्रशासन ने एक गरीब महिला को उसका मकान वापस दिलाकर बड़ी राहत दी है. दरअसल, गाजियाबाद में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पीड़िता चंचल देवी ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के सामने शिकायत रखी कि ताज मोहम्मद ने धोखाधड़ी कर उसका मकान हड़प लिया और बाद में मोबिन नाम के व्यक्ति को बेच दिया. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस ने पूरे मामले की जांच की. जांच में मकान का वास्तविक मालिकाना हक चंचल देवी का निकला. इसके बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्जा खाली कराया और मकान पीड़िता को सुपुर्द कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और परिवार का भरण-पोषण रिक्शा चलाकर होता है.
Related Posts
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने ही दर्ज करा दी शिकायत, लगाए कई गंभीर आरोप
Last Updated:September 11, 2026, 15:48 IST बीजेपी नेता अनिल कसाना, ईश्वर मावी और विनोद बंसल ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर…
Hair Care Tips : क्या आपके बच्चों के बाल हो रहे सफेद? न करें ये गलती, गाजियाबाद की डॉक्टर ने बताई वजह
Last Updated:August 22, 2026, 18:08 IST Hair whitening reason : आजकल कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या बढ़…
Video: 'अकंल प्लीज नाला बनवा दीजिए', घर में घुसा पानी तो बच्ची ने मांगी मदद, क्या DM साहब सुनेंगे गुहार?
Last Updated:July 09, 2026, 10:57 IST Ghaziabad Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं.…
