इंडियन कार मार्केट के लिए ये महीना काफी हैपनिंग होने वाला है. इस महीने बजट कार से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की गाड़ियों को भी लॉन्च किया जाएगा. आने वाली कारों की लिस्ट में Renault Kwid Facelift (3 जुलाई), Nissan Tekton (9 जुलाई), JSW MG PHEV SUV (16 जुलाई के आसपास), Maruti Suzuki Brezza Facelift (23 जुलाई) और Toyota Hilux का न्यू जेन मॉडल शामिल है.
बढ़ती कंज्यूमर डिमांड, नए फीचर्स, बेहतर पावरट्रेन और इलेक्ट्रिफिकेशन के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए ये मॉडल्स भारतीय सड़कों पर दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइल और वैल्यू फॉर मनी देने का वादा करते हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में कंपटीशन तेज होने के साथ ग्राहकों को आकर्षक विकल्प मिल रहे हैं, जो डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करेंगे. आइए इन Upcoming Cars की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
Renault Kwid Facelift
नई Renault Kwid Facelift में Dacia Spring से इंस्पायर्ड शार्पर फ्रंट एंड, Y-शेप LED DRLs, रिवाइज्ड बंपर्स और नई टेललाइट्स के साथ मॉडर्न लुक मिलेगा, जो इसे ज्यादा SUV-लाइक बनाएगा. इंटीरियर में बड़ा 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर मैटेरियल्स का इस्तेमाल होगा. फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और अन्य सेफ्टी अपग्रेड शामिल होंगे.
पावरट्रेन में मौजूदा 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और AMT के साथ कैरी ओवर किया जाएगा, जो शहर की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त है. संभावित कीमत ₹4.30 लाख से ₹5.88 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है, जो इसे सेगमेंट में आकर्षक बनाएगी.
Nissan Tekton
टेकटॉन में Nissan Patrol से इंस्पायर्ड बोल्ड और मस्कुलर डिजाइन होगा, जिसमें C-शेप्ड LED लाइट्स, V-मोशन ग्रिल, रग्ड बंपर्स, हाई ग्राउंड क्लियरेंस और मॉडर्न अलॉय व्हील्स शामिल हैं. इंटीरियर थ्री-टोन थीम (ब्लू, ब्लैक, कॉपर) के साथ प्रीमियम लगेगा, जिसमें बड़ा टचस्क्रीन, बड़े AC वेंट्स और आरामदायक सीटिंग होगी. फीचर्स में वेंटिलेटेड सीट्स, एडवांस्ड इंफोटेनमेंट और सेफ्टी सिस्टम्स मिलने की उम्मीद है.
पावरट्रेन ऑप्शन में 1.0 लीटर/1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल और संभवतः हाइब्रिड सिस्टम शामिल होंगे, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे. संभावित कीमत ₹11 लाख से ₹18-19 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहेगी, जो मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत मुकाबला करेगी.
JSW MG PHEV
JSW MG की नई PHEV SUV बोल्ड और अपराइट डिजाइन वाली 7-सीटर होगी, जिसमें LED लाइट्स, मॉडर्न प्रोफाइल और फैमिली-फ्रेंडली स्टाइलिंग होगी. ये Wuling Starlight 560 पर बेस्ट रहने वाली है. इंटियर में दो बड़े स्क्रीन्स, डिजिटल क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम मैटेरियल्स के साथ स्पेशियस केबिन मिलेगा. फीचर्स में एडवांस्ड कनेक्टिविटी, मल्टीपल ड्राइव मोड्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल होंगी.
पावरट्रेन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh बैटरी का PHEV सेटअप होगा, जो 197 bhp पावर, 100+ km EV रेंज और कुल 1000+ KM रेंज देगा. संभावित कीमत ₹20 लाख से शुरू होकर ऊपर जा सकती है, जो XUV700/Safari जैसे राइवल्स को टक्कर देगी.
Maruti Suzuki Brezza Facelift
ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में रिफ्रेश्ड फ्रंट ग्रिल, नए हेडलैंप्स, अपडेटेड बंपर्स और व्हील्स के साथ फ्रेश लुक आएगा. इंटीरियर में बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन, रिडिजाइन्ड डैशबोर्ड, बेहतर अपहोल्स्ट्री और वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगे. फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, बड़े इंफोटेनमेंट, ADAS (संभवतः) और प्रैक्टिकल एलिमेंट्स जैसे अंडरबॉडी CNG शामिल होंगे.
पावरट्रेन में नया 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (100 PS) 6-स्पीड मैनुअल के साथ मुख्य आकर्षण होगा. साथ ही मौजूदा 1.5 लीटर इंजन और CNG ऑप्शन भी रहेगा. संभावित कीमत ₹8.5 लाख से ₹14-15 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रहेगी, जो सेगमेंट में वैल्यू चैंपियन बनेगी.
Toyota Hilux
न्यू जेन हाइलैक्स में शार्पर, एंगुलर और बोल्ड डिजाइन लैंग्वेज होगी, जिसमें स्लिम LED हेडलैंप्स, वर्टिकल टेललैंप्स और 17-इंच व्हील्स शामिल हैं. इंटीरियर काफी मॉडर्न होगा. इसमें डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, नया स्टीयरिंग, प्रीमियम मैटेरियल्स और ढेर सारे फिजिकल बटन्स मिलने वाले हैं.
फीचर्स में ADAS, 360-कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, OTA अपडेट्स और एडवांस्ड ऑफ-रोड सिस्टम्स मिलेंगे. पावरट्रेन में 2.8 लीटर डीजल इंजन (204 PS) 6-स्पीड MT/AT और 4WD के साथ जारी रहेगा, संभवतः माइल्ड-हाइब्रिड के साथ इसे पेश किया जाएगा. संभावित कीमत ₹30-38 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास होगी, जो इसे प्रीमियम पिकअप सेगमेंट में टॉप चॉइस बनाएगी.
