लोकल ट्रेन में धक्के खाते हुए देखे सपने, रिद्धि डोगरा स्ट्रगल के दिन याद कर हुईं इमोशनल- 'कॉलेज फिर 9-5 जॉब'

Last Updated:

एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में गुजारे अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि साल 2005 में कॉलेज के बाद जब वह मुंबई आईं, तो रोजाना कॉलेज और नौकरी के लिए लोकल ट्रेनों में ही सफर करती थीं. इस सफर के दौरान वे खिड़की से बाहर देखकर अपने शानदार भविष्य के सपने बुनती थीं, जिसे आज मैनिफेस्टेशन कहा जाता है. आज वे ‘असुर’, ‘जवान’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी बड़ी फिल्मों और सीरीज में अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

रिद्धि डोगरा ने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है. (फोटो साभार: Instagram@iridhidogra)

नई दिल्ली: मशहूर एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा आज भले ही एक कामयाब मुकाम पर हैं. वे शाहरुख खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने हाल में अपनी पुरानी यादों का पिटारा खोलते हुए मुंबई के लोकल ट्रेनों में गुजारे अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. रिद्धि डोगरा ने बताया कि आज से ठीक 21 साल पहले यानी जुलाई 2005 में उनकी मुंबई की कहानी शुरू हुई थी. कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद बड़े अरमानों के साथ कुछ नया सीखने, घूमने और खुलकर जीने के लिए इस मायानगरी में आई थीं. मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी ने उन्हें शुरू से ही अपनी तरफ खींचा और जल्द ही वह इस शहर के रंग में पूरी तरह ढल गईं.

रिद्धि के लिए साल 2005 से 2007 के बीच का वक्त बेहद थका देने वाला और भागदौड़ से भरा था. तब लोकल ट्रेनें उनकी सबसे पसंदीदा जगह बन गईं. उस दौरान वह एक ही दिन में कई तरह के वाहनों से सफर करती थीं. पहले कॉलेज जाना और फिर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक की नौकरी करना उनके रोज का काम था. रिद्धि ने लिखा कि वह अक्सर ट्रेन की खिड़की के पास बैठकर बाहर की दुनिया को निहारती थीं. वे कल के हसीन सपने बुनते हुए मुस्कुराती रहती थीं. आज के दौर में जिसे हम ‘विजुअलाइजेशन’ या ‘मैनिफेस्टेशन’ कहते हैं, रिद्धि उन दिनों लोकल के सफर में गाने सुनते हुए रोज यही ‘दिन में सपने देखने’ का काम किया करती थीं.

(फोटो साभार: Instagram@iridhidogra)

इमोशनल पोस्ट ने किया प्रेरित
लोकल ट्रेनों के उसी स्ट्रगल और खुद पर भरोसे ने रिद्धि डोगरा को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई. आज उ्रेन्हें ‘असुर’ वेब सीरीज में नुसरत, ‘मर्यादा: लेकिन कब तक?’ में प्रिया और ‘द मैरिड वुमन’ में आस्था जैसे किरदारों से घर-घर जाना जाता है. उन्होंने ‘नच बलिए 6’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ जैसे रियलिटी शोज से सबका दिल जीतने के बाद बड़े पर्दे का रुख किया, जहां वह ‘जवान’, ‘लकड़बग्घा’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी बड़ी फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं. रिद्धि का इमोशनल पोस्ट उनके फैंस को काफी इंस्पायर कर रहा है.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *