Delhi Meerut Expressway: खुशखबरी! आज खुल जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, लोगों को नहीं जूझना पड़ेगा जाम से

Last Updated:

Delhi Meerut Expressway Open News : उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है. हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं. कांवड़ मार्ग भगवा रंग में रंगा हुआ है. इसकी वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे भी आमजन के लिए बंद है. मगर अब खुशखबरी आ गई है. आज शाम तक ये एक्सप्रेसवे खुल जाएगा.

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे आज शाम खुल जाएगा.

Delhi Meerut Expressway News :  सावन में कांवड़ यात्रा शुरू होते ही एक अलग श्रद्धा भक्ति का माहौल हो जाता है. कांवड़ियों और उनकी वजह से आमजन को कोई तकलीफ न हो इसके लिए कई रास्ते डायवर्ट या बंद कर दिए जाते हैं. इसी क्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए. इसको देखते हुए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) की दिल्ली से मेरठ साइड को भी कांवड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया गया. जबकि गाजियाबाद की तरफ से पहले ही रास्ता बंद कर दिया गया था. इसका असर यह हुआ कि एनएच, एनएच की सर्विस लेन, मेरठ रोड, जीटी रोड पर सोमवार सुबह और शाम को लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा. मिनटों की दूरी तय करने में लोगों को घंटों का वक्त लग गया. इसके बाद डीएमई को खोलने को फैसला लिया.

गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलीं

आज शाम या देर रात के बाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. डीएमई पर मेरठ की ओर जाने वाली साइड में यूपीगेट के बाद विजयनगर, क्रॉसिंग और फिर डासना में डीएमई के एंट्री पॉइंट है. पुलिस ने सभी डीएमई के एंट्री पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग कर दी. ऐसे में इन वाहनों को एनएच पर डायवर्ट करने के चलते भीषण जाम लगा. करीब तीन घंटे तक गाड़ियां रेंग रेंगकर चलीं. शाम में दफ्तर से घर आते वक्त लोगों को इसी परेशानी से जूझना पड़ा.

पुलिस ने हापुड़ तिराहे पर बैरिकेडिंग की है. उधर, घंटाघर के पास से शुरू हो रहे फ्लाईओवर के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों के लिए रास्ता बंद किया गया है. जीटी रोड पर ट्रैफिक का प्रेशर बढ़ने पर शालीमार गार्डन आदि कॉलोनियों की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई. राजनगर एक्सटेंशन, हापुड़ रोड, हापुड़ तिराहा, आंबेडकर रोड, रमतेराम रोड, चौधरी मोड़, मेरठ रोड, जीटी रोड मोहनगर, वजीराबाद रोड, हिंडन रोड पर लोग जाम में जूझते रहे. मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ कांवड़ मार्ग पर पूरे दिन डाक कावड़ का कब्जा रहा. इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर के अन्य एरिया से भी लाखों शिवभक्त एक्सप्रेसवे से गुजरे. लाखों कावड़ियों ने कादराबाद चेक पोस्ट और निवाड़ी गंगनहर की तरफ से जिले में प्रवेश किया.

यह है तैयारी

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे 10 और 11 अगस्त की शाम तक के लिए आम वाहनों के लिए बंद है. आज शाम या रात तक ये एक्सप्रेसवे खुल जाएगा. इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी. शहर में 294 शिविर और 120 मेडिकल टीमें तैनात हैं. सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *