Last Updated:
सावन की शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से ही आज सूरज आसमान से लापता है और बादलों ने कब्जा कर लिया है. IMD के अनुसार, आज दिनभर हल्की बारिश और गर्मी से राहत मिलेगी. जबकि कुछ इलाकों में जलभराव की संभावना से ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है.
दिल्ली में आज आसमान में छाई धुंध, फुहारों से मौसम गुलजार.
Delhi Weather today: सावन की शिवरात्रि पर मौसम गुलजार हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरसती फुहारें कांवड़ियों का स्वागत कर रही हैं. जबकि ज्यादातर इलाकों में सुबह से आसमान में बादलों के छाए रहने से धुंध जैसे हालात हो गए हैं. आईएमडी की मानें तो आज पूरे दिन मौसम सुहावना रहेगा, हल्की-हल्की बारिश रहेगी और गर्मी से राहत रहेगी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार यानि 11 अगस्त को आसमान में पूरी तरह बादलों का कब्जा होगा. सुबह से दोपहर के बीच शहर के अधिकांश हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश के कुछ दौर पड़ सकते हैं. ये सावन की फुहारों की तरह होगा. हालांकि कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा की भी संभावना है और मूसलाधार पानी बरसने से जलभराव की समस्या हो सकती है. शाम से रात के दौरान भी हल्की और छिटपुट बारिश की आशंका जताई गई है.
आईएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं हवाओं की बात करें तो दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं. इससे मौसम में ठंडक रहेगी. नमी का स्तर सुबह करीब 90 प्रतिशत और शाम को 80 प्रतिशत के आसपास रहने से बारिश की संभावना ज्यादा है.
सोमवार को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा था. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई थी. आज भी सावन के बरसने की पूरी संभावना है.
आईएमडी ने दिल्ली के विभिन्न जिलों (उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण आदि) और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी लगभग ऐसा ही पूर्वानुमान जारी किया है. कुछ स्थानों के लिए येलो अलर्ट है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात हो सकते हैं. ऐसे में घर से निकलते समय इसका ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. जलभराव के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो सकता है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
