पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, बनीं दिल्ली सरकार की पहली ऑर्गन डोनर

होमताजा खबरDelhi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, बनीं पहली ऑर्गन डोनर

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ. इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रक्तदान किया. इस मौके पर सीएम ने दिल्ली सरकार के नए ऑर्गन डोनेशन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की. उन्होंने खुद इस पोर्टल पर पहली डोनर बनकर मिसाल पेश की. दिल्ली धाम में 108 कुंडीय महायज्ञ भी हुआ.

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ऑर्गन डोनेशन पोर्टल, सीएम रेखा गुप्ता ने खुद को पहले किया रजिस्टर.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में सेवा संकल्प अभियान की जोरदार शुरुआत हुई. इस खास अवसर पर दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में खुद रक्तदान किया. इस रक्तदान शिविर में 2500 यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का विशाल लक्ष्य तय किया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय से एक समर्पित ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन पोर्टल लॉन्च किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपना संकल्प पत्र भरकर इस पोर्टल पर पहली डोनर बनने का गौरव हासिल किया. इससे पहले उन्होंने दिल्ली धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर में 108 कुंडीय महायज्ञ में हिस्सा लेकर पीएम के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की. दिल्ली सरकार का मकसद अंगदान को आम जनता की भागीदारी वाला एक बड़ा जन-आंदोलन बनाना है. यह पूरा जनसेवा अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में लगातार चलेगा.

दिल्ली सरकार के नए पोर्टल पर कैसे ले सकेंगे अंगदान का संकल्प?

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने दिल्ली सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन प्लेज पोर्टल शुरू किया गया. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अब दिल्ली का कोई भी नागरिक घर बैठे अंगदान की प्रतिज्ञा ले सकता है. वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण पूरा होते ही सिस्टम द्वारा एक डिजिटल प्रतिज्ञा प्रमाण-पत्र स्वतः तैयार हो जाता है. नागरिक इस सर्टिफिकेट को तुरंत डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इस पोर्टल पर सबसे पहला रजिस्ट्रेशन कराया और संकल्प पत्र भरा. कार्यक्रम के दौरान रेखा गुप्ता ने कहा, ‘अंगदान सेवा संकल्प की सबसे सच्ची भावना को दर्शाता है.’ उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति के इस नेक फैसले से कई जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है.’ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी नागरिकों से आगे आने की अपील की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी ने पहली डोनर बनकर दिल्ली के सामने एक बेहतरीन मिसाल कायम की है.’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *