आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता सरकार लेने जा रही ऐसा फैसला, जिसका बरसों से था इंतजार

होमताजा खबरDelhi

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए गुड न्यूज, CM रेखा गुप्ता लेने जा रही बड़ा फैसला

Last Updated:

दिल्ली की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए रेखा गुप्ता सरकार की ओर से बड़ी पहल सामने आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके योगदान को सम्मान देने के लिए ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है. सरकार ने कार्यकर्ताओं के लिए करीब 2500 रुपये की सम्मान किट भी तैयार की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने पर विचार करने की बात कही है. ऐसे में लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए कार्यकर्ताओं की नजर अब सरकार के अगले फैसले पर है.

दिल्ली की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए रेखा गुप्ता सरकार की ओर से बड़ी पहल सामने आई है.

दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी विचार कर रही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उनके योगदान और जिम्मेदारियों को उचित सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है. यह ऐसा फैसला है, जिसका दिल्ली की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बरसों से इंतजार कर रही है.

सरकार ने आंगनवाड़ी से जुड़े अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए करीब 2,500 रुपये मूल्य की सम्मान किट तैयार की है. किट में बैग, यूनिफॉर्म, इंसुलेटेड पानी की बोतल, कैप, प्राथमिक उपचार पाउच और छाता शामिल हैं.

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को राष्ट्रीय पोषण माह 2026 से भी जोड़ा गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पोषण माह मनाया जा रहा है. इस साल इसकी थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के काम को पहचान देने के साथ-साथ पोषण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना है.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *