वैशाली ने वेस्ली सो और नीमन को दी मात, कार्लसन ने जीती ब्लिट्ज चैंपियनशिप

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट में वेस्ली सो और हैंस नीमन पर प्रभावशाली जीत दर्ज की, जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में नौ राउंड के ब्लिट्ज स्विस टूर्नामेंट को जीता. भारतीय खिलाड़ियों में अर्जुन एरिगैसी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. वह अलीरेजा फिरोजा, फैबियानो कारुआना, नीमन और रिचर्ड रैपोर्ट के साथ 5.5 अंक लेकर संयुक्त चौथे स्थान पर रहे.

महिला विश्व चैम्पियनशिप की चैलेंजर वैशाली ने अपने शुरुआती तीन मैचों में दो जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन वह उस लय को बरकरार नहीं रख पाई और इसके बाद उन्होंने दो हार और तीन ड्रॉ का सामना किया. हालांकि विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी सो और विश्व में 36वें नंबर के नीमन पर उनकी जीत यादगार रही. उनके भाई और नॉर्वे के शतरंज चैंपियन आर प्रज्ञाननंदा ने एंड्रयू हांग पर जीत के साथ अपना सत्र समाप्त किया और कुल 4.5 अंक हासिल किए.

कार्लसन ने 9 में से चार बाजी खेली ड्रॉ, 5 में मिली जीत

कार्लसन ने अपने नौ मैचों में से पांच में जीत हासिल की जबकि चार बाजियां ड्रॉ खेली. इससे वह सात अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहे. फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव 6.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आर्मेनियाई ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने छह अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इसके बाद अब ‘फास्ट क्लासिक’ होगा जिसके लिए लॉटरी के जरिए ग्रुप तय किए गए. कागजों पर ग्रुप बी सबसे मजबूत नजर आता है है, जिसमें कारुआना, प्रज्ञाननंदा और विंसेंट कीमर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

ग्रुप इस प्रकार हैं:

ग्रुप ए: अलीरेज़ा फ़िरोज़ा, जॉर्डन वैन फ़ॉरेस्ट, एंड्रयू होंग, जान-क्रिज़िस्तोफ़ डूडा, लेवोन अरोनियन, नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव.

ग्रुप बी: व्लादिस्लाव आर्टेमिएव, रिचर्ड रैपोर्ट, आर प्रज्ञाननंदा, विंसेंट कीमर, फैबियानो कारुआना, लिएम ले.

ग्रुप सी: अनीश गिरी, हाइक एम मार्टिरोसियन, इयान नेपोमनियाचची, अभिमन्यु मिश्रा, शखरियार मामेद्यारोव, मैग्नस कार्लसन.

ग्रुप डी: आर वैशाली, हंस नीमन, बिबिसारा असौबायेवा, वेस्ले सो, अर्जुन एरिगैसी, मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *