दिल्‍ली को मिला 11Km लंबा छठ घाट, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन, बोले- जारी रहेगी यमुना को स्वच्छ रखने के प्रयास

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली को मिला 11Km लंबा छठ घाट, नितिन नवीन बोले- यमुना को बनाएंगे स्वच्छ

Last Updated:

दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता ने दिल्‍ली वासियों को 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट की सौगात दी है. मुनक नहर के किनारे स्थिति इस छठ घाट का उद्घाटन बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने किया है.

दिल्‍ली सरकार ने राजधानीवासियों को 11 किमी लंबे छठ घाट की सौगात की है.

नई दिल्ली. दिल्‍ली सरकार ने राजधानीवासियों को 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट की सौगात दी है. 12 नवंबर को बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने इस भव्‍य छठ घाट का उद्घाटन किया. इसके अलावा, सिंगलपुर रोड के चौड़ीकरण कार्य को सौगात दिल्लीवासियों को दी है. इस अवसर पर बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह दिल्ली के पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात है. वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम उठाया है. इस साल भी छठ महापर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रत्येक परिवार श्रद्धा, सम्मान और सुविधा के साथ पर्व मना सके.

उन्‍होंने कहा कि आज मेरे लिए भी विशेष दिन है. कल से छठ का महापर्व शुरू हो रहा है और इस महापर्व से ठीक पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी छठ व्रतियों, सनातन प्रेमियों और पूर्वांचलवासियों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है. मुनक नहर के 11 किलोमीटर लंबे हिस्से का छठ व्रतियों के लिए विकास एक बड़ा परिवर्तन लेकर आया है. पूर्व की सरकारों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि यहां पूर्व की सरकारें अपने लिए शीशमहल बनवाने में लगी थीं. उन्हें यमुना नदी को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की कोई चिंता नहीं थी. वे गरीबों के पैसे से सिर्फ अपने लिए शीशमहल खड़े कर रही थी. लेकिन आज हमारी सरकार गरीबों तक आयुष्मान योजना से लेकर आवास तक, हर बुनियादी सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है. साथ ही, यमुना नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारतीय सनातन परंपराओं और संस्कृति पर सवाल उठाए जाते थे. यहां तक कि कुछ लोगों ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए. ऐसे लोग गंगा मैया, यमुना मैया और छठी मैया की महिमा को क्या समझेंगे? उनके लिए ये महज नदी का जल और पोखर हो सकते हैं, लेकिन हमारे लिए ये आस्था, पूजा और आराधना का विषय हैं. छठ पूजा समाज में शुद्धता, स्वच्छता और सामूहिकता का प्रतीक है. यह पर्व परिवार और सामाजिक एकता का परिचय देता है, जहां ऊंच-नीच का कोई भेदभाव नहीं होता. उन्होंने कहा कि छठ पूजा सहित भारत के सभी पर्व-त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं को पीएम मोदी के नेतृत्व में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.

बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि छठ पूजा के इस पवित्र पर्व को हम एक अनुष्ठान के रूप में मनाते हैं. यह पर्व हमें पूरे वर्ष ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है. छठ का महापर्व प्रकृति की उपासना का पर्व है. इसमें हम भगवान सूर्य की आराधना करते हैं और डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार में लिए गए संकल्पों को पूरा करने का कार्य किया है, उसी प्रकार दिल्ली सरकार भी पिछले 20 महीनों में लिए गए संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *