नोएडा में एसी ब्लास्ट, सेक्टर-119 की द अरण्य सोसाइटी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल रहे हैं फ्लैट

Last Updated:

Noida Sector 119 Fire: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित द अरान्या सोसाइटी के एक टॉवर के 22वें मंजिल में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी हुई है.

नोएडा सेक्टर-119 में स्थित द अरान्या सोसाइटी के एक टॉवर के 22वें मंजिल पर आग लग गई.

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-119 की एक सोसाइटी में भीषण आग लग गई है. सोसाइटी के एक टॉवर के 22वें मंजिल पर भयंकर आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. टीम के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रही है. द अरण्य सोसाइटी में यह आग लगी है. बताया जा रहा है कि इस आग में कोई फंसा नहीं है. सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है. दमकल विभाग की टीम इस कोशिश में लगी हुई है कि आग ऊपर के मंजिल तक ना पहुंचे.

एसी फटने के कारण लगी आग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसी फटने के कारण यह आग लगी है. आग 22वें मंजिल के कई फ्लैटों में लगी हुई है. थाना सेक्टर 113 थाना क्षेत्र का मामला है. 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. CFO और थाना फोर्स भी मौके पर मौजूद है. राहत की बात यह है कि कोई जनहानि की सूचना नहीं है. आग बुझाने का प्रयास जारी है.

6 गाड़ियां फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंचीं
नोएडा पुलिस के मुताबिक 29.06.2026 थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर में स्थित फ्लेट में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट की 06 गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं. सीएफओ गौतमबुद्धनगर व स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है. आग बुझाई जा रही है. अभी तक की जानकारी मै कोई फंसा नहीं है. कोई जनहानि नहीं है.

सीएम योगी ने आग की घटना का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री ने जनपद नोएडा में आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं. प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. साथ ही राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और घायलों का समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *